Holidayrider.Com

भारत में यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल – UNESCO World Heritage Sites In India In Hindi

UNESCO World Heritage Sites In India In Hindi, भारत देश में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों के नवीनतम संस्करण के बाद अब 37 स्थानों को विश्व धरोहर स्थलों में सूची बध्य किया जा चुका हैं। भारत विश्व के कई विरासत स्थलों के मामले में दुनिया के शीर्ष देशों की सूची में शामिल हैं। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की पहचान उन स्थानों के रूप में करता है जो दुनिया के सभी क्षेत्र स्थित होते हैं और जो दुनिया के सभी लोगों से संबंधित होते हैं। भारत के इन विश्व धरोहर स्थलों को दुनिया में अत्यधिक सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्व का दर्जा दिया गया हैं और स्थानों की दुनिया भर में सराहना होती हैं।

यदि आप भारत के यूनेस्को धरोहर स्थल की सूची में शामिल इन सभी स्थानों के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

भारत में कुल कितने विश्व धरोहर स्थल है – Number Of UNESCO World Heritage Sites In India In Hindi

हिन्दुस्थान में कुल 37 यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल मौजूद है जिनके नाम आपको नीचे इस आर्टिकल में मिल जायेगे। + Tabel Content

  • आगरा का किला, उत्तर प्रदेश – Agra Fort In Hindi
  • अजंता की गुफा, महाराष्ट्र – Ajanta Caves In Hindi
  • ताजमहल, उत्तर प्रदेश – Taj Mahal In Hindi
  • एलोरा गुफा, महाराष्ट्र – Ellora Caves In Hindi
  • कोणार्क सूर्य, ओडिशा – Konark Surya Mandir In Hindi
  • महाबलिपुरम के स्मारक समूह, तमिलनाडु – Group Of Monuments At Mahabalipuram Tamil Nadu In Hindi
  • केवलादेव नेशनल पार्क, राजस्थान – Keoladeo National Park In Hindi
  • काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम – Kaziranga National Park In Hindi
  • मानस राष्ट्रीय उद्यान, असम – Manas National Park In Hindi
  • हम्पी, कर्नाटक – Hampi In Hindi
  • फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश – Fatehpur Sikri In Hindi
  • खजुराहो, मध्य प्रदेश – Khajuraho In Hindi
  • सुंदरवन नेशनल पार्क, पश्चिम बंगाल – Sundarbans National Park In Hindi
  • एलीफेंटा गुफाएं, महाराष्ट्र – Elephanta Caves In Hindi
  • पत्तदकल में स्मारकों का समूह – Group Of Monuments In Pattadakal In Hindi
  • चोल मंदिर, तमिलनाडु – Chola Temples Tamil Nadu In Hindi
  • नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, उत्तराखंड – Nanda Devi And Valley Of Flowers National Parks, Uttarakhand In Hindi
  • साँची स्तूप, मध्य प्रदेश – Sanchi Stupa In Hindi
  • हुमायूँ का मकबरा, नई दिल्ली – Humayun’s Tomb, New Delhi In Hindi
  • कुतुब मीनार – Qutub Minar In Hindi
  • दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, पश्चिम बंगाल – Darjeeling Himalayan Railway In Hindi
  • बोधगया, बिहार – Bodh Gaya In Hindi
  • भीमबेटका गुफ़ाएँ, मध्य प्रदेश – Bhimbetka In Hindi
  • चंपानेर – पावागढ़ पुरातत्व पार्क, गुजरात – Champaner-Pavagadh Archaeological Park In Hindi
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस), महाराष्ट्र – Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus Railway Station In Hindi
  • लाल किला दिल्ली – Red Fort In Hindi
  • जंतर मंतर, जयपुर राजस्थान – Jantar Mantar In Hindi
  • पश्चिमी घाट – Western Ghats In Hindi
  • राजस्थान के पहाड़ी किले – Hill Forts Of Rajasthan In Hindi
  • ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क – Great Himalayan National Park In Hindi
  • रानी की वाव पाटन गुजरात – Rani Ki Vav Patan Gujarat In Hindi
  • नालंदा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय), बिहार – Nalanda Mahavihara (Nalanda University) Bihar In Hindi
  • कंचनजंगा नेशनल पार्क, सिक्किम – Khangchendzonga National Park Sikkim In Hindi
  • अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर – The Historic City Of Ahmedabad In Hindi
  • मुंबई का विक्टोरियन और आर्ट डेको एनसेंबल – Victorian Gothic And Art Deco Ensembles Of Mumbai In Hindi
  • कैपिटल कॉम्प्लेक्स चंडीगढ़ – Capitol Complex Chandigarh In Hindi
  • गोवा के चर्च और रूपांतरण – Churches and Convents of Goa In Hindi

1. आगरा का किला, उत्तर प्रदेश – Agra Fort In Hindi

आगरा का किला, उत्तर प्रदेश

आगरा का किला भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में यमुना नदी के दाहिने किनारे पर स्थित एक विशाल किला है। जो विश्व प्रसिद्ध ताजमहल से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर है। आगरा के किलो को वर्ष 1983 में भारत के यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में शामिल किया गया था। इस भव्य संरचना का निर्माण वर्ष 1573 में मुगल बादशाह अकबर ने खुद किया था। जब आगरा को नई दिल्ली से स्थानांतरित कर दिया गया था, तो आगरा किला वर्ष 1638 तक मुगलों का मुख्य निवास स्थान था। अपने ऐतिहासिक महत्व और अनूठे निर्माण के कारण आगरा किले को यूनेस्को की विश्व धरोहर के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया है।

और पढ़े: आगरा के किले का इतिहास और रोचक जानकारी

2. अजंता की गुफा, महाराष्ट्र – Ajanta Caves In Hindi

अजंता की गुफा, महाराष्ट्र

अजंता की गुफा भारत के महाराष्ट्र राज्य में औरंगाबाद शहर से लगभग 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अजंता की प्राचीन गुफा भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पर्यटक स्थलों में से एक हैं जो भारतीय गुफा कला का सबसे महान जीवित उदाहरण हैं। अजंता की गुफा को वर्ष 1983 यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया था। अजंता की गुफाएं एलोरा गुफाओं की तुलना में भी काफी पुरानी है। अजंता की गुफाएं वाघुर नदी के किनारे एक घोड़े की नाल के आकार के चट्टानी क्षेत्र को काटकर बनाई गई है। इस घोड़े के नाल के आकार के पहाड़ पर 26 गुफाओं का एक संग्रह है।

और पढ़े: अजंता की गुफा विशेषताएं और घूमने की जानकारी 

3. ताजमहल, उत्तर प्रदेश – Taj Mahal In Hindi

ताजमहल, उत्तर प्रदेश

ताजमहल जिसका अर्थ है “महल का ताज” यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में यमुना नदी के दक्षिण तट पर स्थित एक सफेद संगमरमर का मकबरा (Marble Mausoleum) है। ताज महल को वर्ष 1983 में यूनेस्को द्वार भारत की विश्व धरोहर स्थलों की सूंची में शामिल किया गया था। इसे 1632 में मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा अपनी पसंदीदा पत्नी मुमताज महल की मौत के बाद उनकी याद में बनवाया था। इसमें शाहजहां की कब्र भी मौजूद है।

और पढ़े: ताजमहल का इतिहास और रोचाक जानकारी

4. एलोरा गुफा, महाराष्ट्र – Ellora Caves In Hindi

एलोरा गुफा, महाराष्ट्र

एलोरा गुफा भारत के महाराष्ट्र राज्य में औरंगाबाद जिले में स्थित यूनेस्को की एक विश्व विरासत स्थल है। इस ऐतिहासिक स्थल को वर्ष 1983 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था। एल्लोर केव्स औरंगाबाद के उत्तर-पश्चिम में लगभग 29 किलोमीटर और मुबई से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यह गुफा दुनिया के सबसे बड़े रॉक-कट मठ-मंदिर गुफा परिसरों में से एक है। जिसमें बौद्ध धर्म, हिंदू धर्म और जैन धर्म से सम्बंधित स्मारकों की विशेषता और कलाकृति देखने को मिलती है। जोकि 600-1000 Ce अवधि से सम्बंधित हैं।

और पढ़े: एलोरा गुफा घूमने की जानकारी और इतिहास से जुड़े तथ्य

5. कोणार्क सूर्य, ओडिशा – Konark Surya Mandir In Hindi

कोणार्क सूर्य, ओडिशा

कोणार्क सूर्य मंदिर भारत के ओडिशा राज्य के तट पर पुरी से लगभग 35 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व कोणार्क में स्थित है। हिंदू देवता सूर्य को समर्पित यह एक विशाल मंदिर है और भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। कोणार्क के सूर्य मंदिर को यूनेस्को ने वर्ष 1984 में विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी है।

और पढ़े: कोणार्क के सूर्य मंदिर के बारे में संपूर्ण जानकारी

6. महाबलिपुरम के स्मारक समूह, तमिलनाडु – Group Of Monuments At Mahabalipuram Tamil Nadu In Hindi

महाबलिपुरम के स्मारक समूह, तमिलनाडु

महाबलीपुरम मंदिर तमिलनाडु राज्य के महाबलीपुरम शहर में स्थित हैं जो चेन्नई में बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट से लगभग 58 किमी की दूरी पर स्थित हैं। वर्ष 1984 विश्व विरासत में शामिल किया गया यह महाबलीपुरम मंदिर पाने पंच रथ,  महाबलिपुरम के गुफा मंदिर, गणेश रथ, शोर मंदिर, स्ट्रक्चरल मंदिर और गंगा के वंशज सहित कई अन्य संरचनात्मक मंदिर के लिए प्रसिद्ध हैं।

7. केवलादेव नेशनल पार्क, राजस्थान – Keoladeo National Park In Hindi

केवलादेव नेशनल पार्क, राजस्थान

केवलादेव नेशनल पार्क या केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान जिसे पहले भरतपुर बर्ड सैंक्चुरी के नाम से जाना जाता था। भारत का एक प्रसिद्ध पक्षी अभयारण्य है जोकि हजारो प्रवासी पक्षियों की मेजबानी करता है। केवलादेव नेशनल पार्क को वर्ष 1985 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में जगह दी गई हैं।

और पढ़े: केवलादेव नेशनल पार्क घूमने की जानकारी और खास बातें

8. काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम – Kaziranga National Park In Hindi

काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम

काजीरंगा नेशनल पार्क अपने एक सींग वाले गैंडों के लिए प्रसिद्ध हैं यह अभ्यारण भारत के असम राज्य में स्थित हैं। विश्व में बाघों की अधिकतम संख्या, जंगली जल भैंस, दलदल हिरण और हाथियों के लिए प्रसिद्ध कांजीरंगा वन्यजीव अभ्यारण को वर्ष 1985 में यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया जा चुका हैं।

और पढ़े: काजीरंगा नेशनल पार्क के बारे में पूरी जानकारी

9. मानस राष्ट्रीय उद्यान, असम – Manas National Park In Hindi

मानस राष्ट्रीय उद्यान, असम

मानस नेशनल पार्क भारत के असम राज्य में फैला हुआ एक ऐसा पार्क है जो एक यूनेस्को प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल होने के साथ ही एक प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व, एक हाथी रिजर्व और असम में एक बायोस्फीयर रिजर्व भी है। मानस भारत के सबसे अच्छे राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है जो बाघ अभयारण्य, दुर्लभ गोल्डन लंगूर और लाल पांडा के लिए प्रसिद्ध है। मानस राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1985 यूनेस्को की धरोहर के रूप में दर्जा दिया गया हैं।

और पढ़े: मानस राष्ट्रीय उद्यान घूमने की जानकारी 

10. हम्पी, कर्नाटक – Hampi In Hindi

हम्पी, कर्नाटक

हम्पी भारत के कर्नाटक राज्य में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित एक विशाल मंदिर हैं। जोकि अपने सुंदर और विशाल नक्काशीदार मंदिरों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। खास तौर पर यहां निर्मित विरुपाक्ष मंदिर के लिए जो कि विजय नगर साम्राज्य के संरक्षक देवता को समर्पित किया गया है। हम्पी यहां की पहाड़ियों और घाटियों की गहराई में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल हैं। खंडहरों के रूप में फैले हुए है, हम्पी शहर को वर्ष 1986 में यूनेस्को की विश्व धरोहर में भी शामिल किया जा चुका हैं।

और पढ़े: हम्पी घूमने की जानकारी और 30 पर्यटक स्थल

11. फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश – Fatehpur Sikri In Hindi

फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित एक शहर है। यह आगरा से 40 किमी दूर पश्चिम दिशा में स्थित है। सम्राट अकबर ने 1571 में मुगल साम्राज्य की राजधानी के रूप में इस शहर की स्थापना की थी। यह 1571 से 1585 तक अकबर की राजधानी रही। फतेहपुर सीकरी को वर्ष 1986 भारत के विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया हैं।

और पढ़े: फतेहपुर सीकरी का इतिहास और घूमने की जानकारी

12. खजुराहो, मध्य प्रदेश – Khajuraho In Hindi

खजुराहो, मध्य प्रदेश

खजुराहो भारत के मध्य में स्थित मध्यप्रदेश स्टेट का एक बहुत ही खास शहर और पर्यटक स्थल है जो अपने प्राचीन और मध्यकालीन मंदिरों के लिए देश भर में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। मध्यप्रदेश में कामसूत्र की रहस्यमई भूमि खजुराहो अनादिकाल से दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती रही है। छतरपुर जिले का यह छोटा सा गाँव स्मारकों के अनुकरणीय कामुक समूह के कारण विश्व-प्रसिद्ध है। जिसके कारण इसने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में वर्ष 1986 में अपना स्थान बनाया है।

और पढ़े: खजुराहो दर्शनीय स्थल, मंदिर और घूमने की जगह

13. सुंदरवन नेशनल पार्क, पश्चिम बंगाल – Sundarbans National Park In Hindi

सुंदरवन नेशनल पार्क, पश्चिम बंगाल

सुंदरवन नेशनल पार्क रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए प्रसिद्ध हैं और भारतीय राज्य बंगाल में स्थित एक बायोस्फीयर रिजर्व है। सुंदरवन नेशनल पार्क  बंगाल की खाड़ी में गंगा नदी द्वारा गठित सुंदरवन डेल्टा पर स्थित हैं। वर्ष 1987 में इस वन को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल किया जा चुका हैं।

14. एलीफेंटा गुफाएं, महाराष्ट्र – Elephanta Caves In Hindi

एलीफेंटा गुफाएं, महाराष्ट्र

यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल एलिफेंटा गुफाएं अरब शहर में एक द्वीप पर स्थित हैं जोकि मुंबई शहर के नजदीक ही स्थित हैं। एलीफेंटा द्वीप पर स्थित सुंदर और आकर्षित मूर्तियों की श्रृंखला घारपुरी के नाम से भी प्रसिद्ध है। वर्ष 1987 में इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स ऑफ़ इंडिया की सूंची में शामिल किया गया हैं।

15. पत्तदकल में स्मारकों का समूह – Group Of Monuments In Pattadakal In Hindi

पत्तदकल में स्मारकों का समूह

पत्तदकल भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित हैं और यह कर्नाटक राज्य की उदार कला के उच्च बिंदु का प्रतिनिधित्व करता है। 9 हिन्दू धर्म से सम्बंधित मंदिर और एक जैन अभ्यारण की झलकी इस स्थान पर देखने लायक होती है। पत्तदकल को यूनेस्को की विश्व धरोधर के रूप में मान्यता वर्ष 1987 में मिली है।

16. चोल मंदिर, तमिलनाडु – Chola Temples Tamil Nadu In Hindi

चोल मंदिर, तमिलनाडु

यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल चोल मंदिर का निर्माण चोल साम्राज्य के दौरान भारत के दक्षिणी-पश्चिमी भाग किया गया था। यह मंदिर अपनी मूर्तिकला, चोल वास्तुकला, कांस्य कास्टिंग और आकर्षित चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध हैं। वर्ष 1987 में इसे भारत की विश्व धरोहर में शामिल सूची में शामिल किया गया था।

और पढ़े : यह हैं 3 महान जीवित चोल मंदिर, जो आज भी शांत से खड़े हैं

17. नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, उत्तराखंड – Nanda Devi And Valley Of Flowers National Parks, Uttarakhand In Hindi

नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, उत्तराखंड

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल नंदा देवी उत्तराखंड की सबसे ऊँची पर्वत चोटी और यह भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी के रूप में भी जानी जाती है। क्योंकि कंचनजंगा पर्वत चोटी की सीमायें नेपाल के साथ मिलती हैं। इस स्थान को वर्ष 1988 एवं 2005 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया हैं।

और पढ़े: उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी 

18. साँची स्तूप, मध्य प्रदेश – Sanchi Stupa In Hindi

साँची स्तूप, मध्य प्रदेश

साँची स्तूप भारत के मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल से 46 किमी की दूरी पर उत्तर-पूर्व में स्थित है। जो रायसेन जिले के साँची शहर में बेतबा नदी के किनारे पर स्थित है। यह स्थल अपनी आकर्षित कला कृतियों के लिए विश्व विख्यात है। यूनेस्को द्वारा साँची स्तूप को 15 अक्टूबर 1982 को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था।

और पढ़े: साँची स्तूप घूमने की जानकारी 

19. हुमायूँ का मकबरा, नई दिल्ली – Humayun’s Tomb, New Delhi In Hindi

हुमायूँ का मकबरा, नई दिल्ली

भारत में इस विश्व विरासत स्थल का निर्माण वर्ष 1565-1572 के बीच हुमायूँ की पहली पत्नी बेगम बेगा द्वारा करबाया गया था। हुमायूँ का मकबरा कई छोटे स्मारकों से संपन एक समाधि स्थल है। इस मकबर में ईसा खान नियाजी की कब्र बनी हुई हैं। यूनेस्को द्वारा इस स्थान को वर्ष 1993 में विश्व विरासत का दर्जा दिया गया हैं।

और पढ़े: दिल्ली में घूमने वाली सबसे अच्छी जगहें

20. कुतुब मीनार – Qutub Minar In Hindi

कुतुब मीनार

कुतुब मीनार भारत में दिल्ली शहर के महरौली में ईंट से बनी, विश्व की सबसे ऊँची मीनार है। दिल्ली को भारत का दिल कहा जाता है, यहाँ पर कई प्राचीन इमारते और धरोहर स्थित है। वर्ष 1993 में इस मीनार को विश्व विरासत के दर्जे से नवाजा गया हैं।

और पढ़े: क़ुतुब मीनार की जानकारी

21. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, पश्चिम बंगाल – Darjeeling Himalayan Railway In Hindi

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, पश्चिम बंगाल

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को डीएचआर के नाम से भी जाना जाता है और इसे ‘दार्जिलिंग टॉय ट्रेन’ भी कहां जाता हैं। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे भारत के पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच चलती है। इस रेलवे लाइन का निर्माण वर्ष 1879 से 1881 के दौरान किया गया था। 88 किलोमीटर लम्बी इस रेलवे लाइन को वर्ष 1999 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया था।

और पढ़े: दार्जिलिंग टूरिज्म के बारे में संपूर्ण जानकारी 

22. बोधगया, बिहार – Bodh Gaya In Hindi

बोधगया, बिहार

बोधगया बिहार की राजधानी पटना के दक्षिण पूर्व में लगभग 100 किमी दूर स्थित है। बोधगया गंगा की सहायक नदी फाल्गु नदी (Phalgu River) के किनारे पश्चिम दिशा में स्थित है। बौद्धों द्वारा बोधगया को दुनिया के सबसे पवित्र शहरों में से एक माना जाता है, क्योंकि यहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। बोधगया में स्थित महाबोधि मंदिर को वर्ष 2002 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया था।

और पढ़े: बोधगया दर्शनीय स्थल का इतिहास और यात्रा 

23. भीमबेटका गुफ़ाएँ, मध्य प्रदेश – Bhimbetka In Hindi

भीमबेटका गुफ़ाएँ, मध्य प्रदेश

भीमबेटका गुफ़ाएँ (भीमबेटका रॉक शेल्टर या भीमबैठका) भारत के मध्य-प्रदेश राज्य के रायसेन जिले में एक पुरापाषाणिक पुरातात्विक स्थल है। जो मध्य-प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल के दक्षिण-पूर्व में लगभग 46  किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भीमबेटका यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है और इस स्थल को सन 2003 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया जा चुका है।

और पढ़े: भीमबेटका की जानकारी इतिहास, पेंटिंग

24. चंपानेर – पावागढ़ पुरातत्व पार्क, गुजरात – Champaner-Pavagadh Archaeological Park In Hindi

चंपानेर - पावागढ़ पुरातत्व पार्क, गुजरात

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल चंपानेर-पावागढ़ पुरातात्विक पार्क हैं, जोकि भारत के गुजरात राज्य के पंचमहल जिले में स्थित है। चंपानेर- पावागढ़ पार्क का निर्माण गुजरात के सुल्तान महमूद बेगड़ा द्वारा चंपानेर या मुहम्मदाबाद शहर के आसपास करबाया गया था।  चंपानेर- पावागढ़ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से एक आकर्षित पर्यटन स्थल हैं जिसे वर्ष 2004 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया हैं।

25. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस), महाराष्ट्र – Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus Railway Station In Hindi

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस), महाराष्ट्र

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन जिसे पहले विक्टोरिया टर्मिनस के नाम से भी जाना जाता था। भारत के महाराष्ट्र राज्य के मुंबई में स्थित मध्य रेलवे का मुख्यालय है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन को फ्रेडरिक विलियम स्टीवंस ने 1878-1888 के बीच विक्टोरियन इटैलियन गॉथिक रिवाइवल आर्किटेक्चर और पारंपरिक मुगल इमारतो से प्रेरित होकर निर्मित करबाया था। यूनस्को की विश्व धरोहर में इसे वर्ष 2004 में शामिल किया गया था।

और पढ़े: मुंबई की यात्रा और मुंबई के दर्शनीय स्थल

26. लाल किला दिल्ली – Red Fort In Hindi

लाल किला दिल्ली

दिल्ली का लाल किला भारत में दिल्ली शहर का एक ऐतिहासिक किला है। लाल किला भारत में पर्यटकों के लिए एक बहुत खास जगह है। दूसरे देशों से आने वाले पर्यटक भी भारत के इस किले को देखना बेहद पसंद करते हैं। इस किले के बारे में बात करें तो आपको बता दें 1856 तक इस किले पर लगभग 200 वर्षों तक मुगल वंश के सम्राटों का राज था। वर्ष 2007 में दिल्ली के लाल किले को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में स्थान दिया गया था।

और पढ़े: लाल किला दिल्ली के बारे में पूरी जानकारी 

27. जंतर मंतर, जयपुर राजस्थान – Jantar Mantar In Hindi

जंतर मंतर, जयपुर राजस्थान

जयपुर के रीगल शहर में सिटी पैलेस के पास स्थित जंतर मंतर दुनिया में सबसे बड़ी पत्थर से बनी खगोलीय वेधशाला है। जिसका निर्माण राजा सवाई जय सिंह ने 1727-33 में करवाया था। अपने समृद्ध सांस्कृतिक, विरासत और वैज्ञानिक मूल्य के कारण इसे वर्ष  2010 में यूनेस्‍को की विश्‍व धरोहर स्‍थलों की सूचि में भी शामिल है। इस वैधशाला का निर्माण अच्छी किस्म के संगमरमर और पत्थरों से किया गया है।

और पढ़े: जंतर मंतर का इतिहास और घूमने की जानकारी 

28. पश्चिमी घाट – Western Ghats In Hindi

पश्चिमी घाट

यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल पश्चिमी घाट या सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाएँ भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित हैं। पश्चिमी घाट की सीमा दक्कन के पठार के पश्चिमी किनारे के साथ-साथ उत्तर से दक्षिण तक जाती है। पश्चिमी घाट की सीमा कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के आकर्षित राष्ट्रीय उद्यानों को कवर करती हैं। साल 2012 में पश्चिमी घाट को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में स्थान दिया गया हैं।

और पढ़े: केरल में घूमने की जगह की जानकारी

29. राजस्थान के पहाड़ी किले – Hill Forts Of Rajasthan In Hindi

राजस्थान के पहाड़ी किले

राजस्थान के पहाड़ी दुर्ग को वर्ष 2013 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था। यह स्थान अपने अनूठे राजपूत सैन्य रक्षाप्रकाश के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध है। इसमें 6 राजसी किले चित्तौड़गढ़ किला , कुंभलगढ़ किला , अंबर किला , रणथंभौर किला , गागरोन किला और जैसलमेर का किला शामिल हैं।

और पढ़े: राजस्थान के पहाड़ी दुर्ग की घूमने की जानकारी 

30. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क – Great Himalayan National Park In Hindi

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क भारत के राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है और इसे वर्ष 2014 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था। यह आकर्षित पर्यटन स्थल हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू क्षेत्र में फैला हुआ है। यह नेशनल पार्क तीनों तरफ से हिमालय पर्वत द्वारा घिरा हुआ है। यह नेशनल पार्क मनाली के पास पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। इस नेशनल पार्क में वर्तमान में 375 से अधिक जानवरों की प्रजातियों 31 प्रजातियों के स्तनधारियों और 181 पक्षियों की प्रजातियों का घर है। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को 1999 में राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था।

और पढ़े: ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क घूमने की जानकारी और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल

31. रानी की वाव पाटन गुजरात – Rani Ki Vav Patan Gujarat In Hindi

रानी की वाव पाटन गुजरात

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलो में शामिल रानी की वाव भारत के गुजरात राज्य में स्थित हैं। रानी की वाव को वर्ष 20 14 में यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में स्थान दिया गया था। रानी की वाव का निर्माण तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में राजाओं की याद में करबाया गया था।

32. नालंदा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय), बिहार – Nalanda Mahavihara (Nalanda University) Bihar In Hindi

नालंदा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय), बिहार

यूनेस्को  विश्व धरोहर में शामिल नालंदा विश्वविद्यालय भारत के बिहार राज्य में स्थित हैं। नालंदा महाविहार पुरातात्विक स्थल तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व से 13 वीं शताब्दी ईसा पूर्व के बीच सीखने का केंद्र और बौद्ध मठ के रूप में जाना गया था। नालंदा विश्व विश्वविद्यालय को वर्ष 2016 में यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में स्थान दिया गया था।

33. कंचनजंगा नेशनल पार्क, सिक्किम – Khangchendzonga National Park Sikkim In Hindi

कंचनजंगा नेशनल पार्क, सिक्किम

कंचनजंगा नेशनल पार्क भारत के सिक्किम राज्य के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में स्थित एक आकर्षित स्थान हैं। कंचनजंगा नेशनल पार्क भारत की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में वर्ष 2016 में शामिल किया गया था।

और पढ़े: सिक्किम यात्रा की जानकारी

34. अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर – The Historic City Of Ahmedabad In Hindi

अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलो की सूची में शामिल होने वाला अहमदबाद भारत का पहला शहर हैं। अहमदाबाद को 8 जुलाई  2017 को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी घोषित किया जा चुका हैं। यह शहर 6 शताब्दी तक गुजरात राज्य की राजधानी के रूप में विकसित हुआ है।

और पढ़े: अहमदाबाद शहर के आकर्षक स्थलों की जानकारी 

35. मुंबई का विक्टोरियन और आर्ट डेको एनसेंबल – Victorian Gothic And Art Deco Ensembles Of Mumbai In Hindi

मुंबई का विक्टोरियन और आर्ट डेको एनसेंबल

मुंबई का विक्टोरियन और आर्ट डेको एनसेंबल को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में जून 2018 में जोड़ा गया हैं। मुंबई के विक्टोरियन और आर्ट डेको एनसेम्बे में सांस्कृतिक महत्व की 94 इमारतों का एक संग्रह है। इस मंजिल को सन 1935 में मरीन ड्राइव के साथ बैक बे रिक्लेमेशन की शुरुआत के रूप में जाना गया था।

36. कैपिटल कॉम्प्लेक्स चंडीगढ़ – Capitol Complex Chandigarh In Hindi

कैपिटल कॉम्प्लेक्स चंडीगढ़

यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स सहित कई देशों में ले कोर्बुज़ियर के वास्तुशिल्प कार्य को आधुनिक आंदोलन में उत्कृष्ट योगदान में हिस्सेदारी के लिए वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में वर्ष 2016 में शामिल किया गया था।

और पढ़े: चंडीगढ़ के आसपास घूमने की 10 जगह

37. गोवा के चर्च और रूपांतरण – Churches and Convents of Goa In Hindi

गोवा के चर्च और रूपांतरण

पुर्तगालियों की पूर्व राजधानी – विशेष रूप से चर्च ऑफ़ बॉम जीसस , गोवा के चर्च और कांफिडेंस, जिसमें सेंट फ्रांसिस-ज़ेवियर का मकबरा शामिल है – एशिया के प्रचार का वर्णन करता है। ये स्मारक एशिया के सभी देशों में मैनुअलाइल, मैननरिस्ट और बारोक कला के रूपों को फैलाने में प्रभावशाली थे जहां मिशन स्थापित किए गए थे।

और पढ़े: बेसिलिका ऑफ बोम जीसस चर्च की जानकारी 

इस आर्टिकल में आपने भारत में यूनेस्को के विश्व विरासत स्थलों को जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप  यहां क्लिक  करें। और आप हमें  फ़ेसबुक  और  ट्विटर  पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Telegram

Leave a Comment Cancel reply

Nibandh

विश्व विरासत दिवस पर निबंध

ADVERTISEMENT

रुपरेखा : प्रस्तावना - विश्व धरोहर दिवस कब है - विश्व धरोहर दिवस का इतिहास - विश्व धरोहर दिवस क्यों मनाते है - विश्व धरोहर दिवस कैसे मनाते है - विश्व धरोहर दिवस का उद्देश्य - भारत के कुछ प्राचीन धरोहरों के नाम - भारत के विश्व विरासत स्थल 2021 - उपसंहार।

विश्व धरोहर दिवस का प्रारम्भिक नाम "विश्व स्मारक और पुरातत्व स्थल दिवस" था। बाद में इसका नाम बदलकर 'विश्व धरोहर दिवस' अथवा 'विश्व विरासत दिवस' रखा गया। विश्व धरोहर दिवस पुरे दुनिया भर में हर साल 18 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मानव विरासत को संरक्षित करना और क्षेत्र के सभी प्रासंगिक संगठनों के प्रयासों को पहचानना है।

हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस (प्रारम्भिक नाम - विश्व स्मारक और पुरातत्व स्थल दिवस) मनाया जाता है। वर्ष 2021 में, विश्व धरोहर दिवस' अथवा विश्व विरासत दिवस 18 अप्रैल रविवार के दिन पुरे विश्व भर में मनाया गया है।

पहला 'विश्व धरोहर दिवस' 18 अप्रैल, 1982 को ट्यूनीशिया में 'इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ मोनुमेंट्स एंड साइट्स' द्वारा मनाया गया था। एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने 1968 ई. में विश्व प्रसिद्ध इमारतों और प्राकृतिक स्थलों की रक्षा के लिए एक प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र के सामने 1972 ई. में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान रखा गया, जहाँ ये प्रस्ताव पारित हुआ। इस तरह विश्व के लगभग सभी देशों ने मिलकर ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों को बचाने की शपथ ली। इस तरह "यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर" अस्तित्व में आया। 18 अप्रैल, 1978 ई. में पहले विश्व के कुल 12 स्थलों को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया। इस दिन को तब "विश्व स्मारक और पुरातत्व स्थल दिवस" के रूप में मनाया जाता था। लेकिन यूनेस्को ने वर्ष 1983 ई. से इसे मान्यता प्रदान की और इस दिवस को "विश्व धरोहर दिवस" के रूप में बदल दिया। वर्ष 2011 तक सम्पूर्ण विश्व में कुल 911 विश्व धरोहर स्थल थे, जिनमे 704 ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक, 180 प्राकृतिक और 27 मिश्रित स्थल हैं।

विश्व के सभी ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों को बचाने के लिए तथा उनकी रक्षा और लोगों तक उसकी महत्वता का संदेश देने के लिए हर साल विश्व धरोहर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य यह है कि लोगों को इन धरोहरों के संरक्षण तथा महत्व से अवगत कराया जाए तथा दुनियां के विभिन्न देशों में स्थित ऐसे स्थलों की जानकारी देकर उन्हें विरासत के प्रति आकर्षित किया जा सके। दुनिया के इन स्थलों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विश्व धरोहर दिन मनाया मनाया जाता हैं।

इस दिवस के दिन प्रत्येक देश में कई कार्यक्रम देखने को मिलते है। इस दिन इन सांस्कृतिक संपत्तियों को संरक्षित करने के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से साइटों और स्मारकों के दौरे की योजना बनाई जाती है। जब मरम्मत का काम पूरा हो जाता है तो लोगों को अक्सर इन साइटों पर जाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इन चीजों पर व्यापक मीडिया कवरेज भी की जाती है जो प्रभावशाली स्मारकों पर प्रकाश डालती है। साक्षात्कार और सम्मेलन भी हर जगह आयोजित किए जाते हैं। बहस और चर्चाएं आयोजित की जाती हैं और अच्छी झांकियों के लिए प्रदर्शन भी लगाए जाते हैं। यह दिन वास्तव में देश के हर संबंधित नागरिक के लिए अपने देश की महान सांस्कृतिक संपत्ति पर गर्व महसूस करने का एक दिन है।

  • प्राकृतिक धरोहर स्थल (Natural Heritage Site)
  • सांस्कृतिक धरोहर स्थल (Cultural heritage site)
  • मिश्रित धरोहर स्थल (Mixed Heritage Site)

भारत में कुल 38 स्थानों, शहर, इमारतों, गुफाओं आदि को यूनेस्को ने विश्व धरोहर का नाम दिया है। हमें इनके बारे में जानना चाहिए। जो इस प्रकार हैं

  • ताजमहल, आगरा का किला, अजंता और एलोरा की गुफाएं।
  • गुजरात की रानी की वाव, पश्चिमी घाट, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और राजस्थान का किला।
  • नालंदा विश्वविद्यालय, कार्बूजिए की वास्तुकला, कंचनजंघा पुष्प उद्यान और अहमदाबाद शहर।
  • काजीरंगा अभयारण्य, केवलादेव उद्यान, महाबलीपुरम और सूर्य मंदिर कोणार्क।
  • भीमबैठका, कुतुब मीनार, हिमालयन रेल और महाबोधि मंदिर।
  • मानस अभयारण्य, हम्पी, गोवा के चर्च और फतेहपुर सीकरी।
  • छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, चंपानेर पावागढ़, दिल्ली का लाल किला और जयपुर का जंतर मंतर।
  • चोल मंदिर, खजुराहो मंदिर, पट्टादकल और एलिफेंटा की गुफाएं।
  • सुंदरबन, सांची के बुद्ध स्मारक, हुमायूं का मकबरा और नंदा देवी का पुष्प उद्यान।
  • जयपुर, विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको।

यूनेस्को द्वारा दुनिया के अलग अलग देशों में ऐसे विरासत स्थलों को सूचीबद्ध किया जाता हैं। विश्व में सर्वाधिक वर्ल्ड हेरिटेज साइट इटली में हैं जिसकी संख्या 51 हैं। इसके अतिरिक्त चीन में 48, स्पेन में 44, फ्रांस में 41, जर्मनी में 40, मेक्सिको में 33 हमारे देश भारत में 38 ऐसे स्थलों को विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित किया गया हैं।

  • आगरा का किला (1983, उत्तर प्रदेश)
  • अजंता की गुफाएं (1983, महाराष्ट्र)
  • एलोरा की गुफाएं (1983, महाराष्ट्र)
  • ताज महल (1983, उत्तर प्रदेश)
  • महाबलीपुरम के स्मारक (1984, तमिलनाडु)
  • सूर्य मंदिर (1984, ओड़िशा)
  • मानस वन्यजीव अभ्यारण्य (1985, असम)
  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (1985, असम)
  • केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (1985, राजस्थान)
  • गोवा के चर्च (1986, गोवा)
  • फतेहपुर सीकरी (1986, उत्तर प्रदेश)
  • हम्पी के स्मारक (1986, कर्नाटक)
  • खजुराहो के मंदिर (1986, मध्य प्रदेश)
  • एलीफेंटा की गुफाएं (1987, महाराष्ट्र)
  • महान चोल मंदिर (1987/2004, तमिलनाडु)
  • पट्टाकल के स्मारक (1987, कर्नाटक)
  • सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान (1987, पश्चिम बंगाल)
  • नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान व फूलों की घाटी (1988/2005, उत्तराखंड)
  • सांची का स्तूप (1989, मध्य प्रदेश)
  • हुमायूं का मक़बरा (1993, दिल्ली)
  • क़ुतुब मीनार (1993, दिल्ली)
  • दार्जिलिंग (1999, पश्चिम बंगाल)
  • नीलगिरी (2005, तमिलनाडु)
  • शिमला (2008, हिमाचल प्रदेश)
  • महाबोधि मंदिर (2002, बिहार)
  • भीमबेटका गुफ़ाएं (2003, मध्य प्रदेश)
  • चंपानेर - पावागढ़ पार्क (2004, गुजरात)
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (2004, महाराष्ट्र)
  • लाल किला (2007, दिल्ली)
  • जंतर-मंतर (2010, राजस्थान)
  • पश्चिमी घाट (2012, गुजरात,महाराष्ट्र, कर्नाटक,तमिलनाडु,केरल)
  • राजस्थान के पहाड़ी किले (2013, राजस्थान)
  • रानी की वाव (2014, गुजरात)
  • ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान (2014, हिमाचल प्रदेश)
  • नालंदा (2016, बिहार)
  • कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान (2016, सिक्किम)
  • ली कार्बुसियर के स्थापत्य कार्य (2016, चंडीगढ़)
  • अहमदाबाद (2017, गुजरात)
  • विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको (2018, महाराष्ट्र)
  • जयपुर (2019, राजस्थान)

दुनियां के विभिन्न देशों में ऐतिहासिक सांस्कृतिक महत्व के स्थल को भावी पीढ़ी के लिए बचाकर रखा जाए इन्हें धरोहर की सूची में रखा जाता हैं जिसे यूनेस्को द्वारा ऐसे ही प्राकृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर हेरिटेज साईट की लिस्ट में शामिल किया जाता हैं। हर वर्ष 18 अप्रैल के दिन विश्व विरासत दिवस दुनिया भर में मनाया जाता हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य यह है कि लोगों को इन धरोहरों के संरक्षण तथा महत्व से अवगत कराया जाए तथा दुनियां के विभिन्न देशों में स्थित ऐसे स्थलों की जानकारी देकर उन्हें विरासत के प्रति आकर्षित किया जा सके। हमारा भारत भी ऐतिहासिक, धार्मिक, प्राकृतिक एवं संस्कृतियों कलाकृतियों, स्मृतियों एवं स्थलों से परिपूर्ण देश हैं। ये विरासत के स्थल संसार के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। प्रत्येक भारतीय नागरिक को अपने देश की विरासत स्थलियों पर गर्व होना चाहिए तथा उनके संरक्षण के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

Nibandh Category

  • Bihar Board

SRM University

Bseb 10th result.

  • Bihar Board Result 2024
  • UP Board Result 2024
  • CBSE Board Result 2024
  • MP Board Result 2024
  • Rajasthan Board Result 2024
  • Shiv Khera Special
  • Education News
  • Web Stories
  • Current Affairs
  • नए भारत का नया उत्तर प्रदेश
  • School & Boards
  • College Admission
  • Govt Jobs Alert & Prep
  • GK & Aptitude
  • current affairs
  • News Capsule

UNESCO to publish hindi descriptions of India’s World Heritage sites on website; List of World Heritage Sites in India

Unesco world heritage sites in india upsc: on world hindi day on january 10, the permanent delegation of india to unesco was informed that whc has agreed to publish the hindi descriptions of india’s unesco world heritage sites on the website of the world heritage centre..

Shailaja Tripathi

On World Hindi Day on January 10, the Director of the World Heritage Center informed the Permanent Delegation of India to UNESCO that WHC has agreed to publish the Hindi descriptions of India’s UNESCO World Heritage Sites on the website of World Heritage Centre.

On the occassion of World Hindi Day, World Heritage Centre has agreed to publish Hindi descriptions of India's UNESCO World Heritage Sites on WHC website. @VishalVSharma7 @HarshShringla @IndianDiplomacy @PMOIndia @DrSJaishankar @M_Lekhi pic.twitter.com/CUeXS3S2St — India at UNESCO (@IndiaatUNESCO) January 10, 2022

  World Hindi Day 2022 celebration

 A virtual celebration of World Hindi Day on January 10, 2022, was organized by the Permanent Delegation of UNESCO. During the event, Meenakshi Lekhi, the Minister of State for External Affairs and Culture gave a video message and emphasized the significance of Hindi.

To celebrate World Hindi Day, the messages by Prime Minister Modi and External Affairs Minister S Jaishankar were also readout. PM Modi stated that Hindi plays a significant role in spreading our knowledge and culture because of its simplicity.

What are the World Heritage Sites in India?

UNESCO World Heritage Sites are the significant places of cultural or natural heritage as described in the UNESCO World Heritage Convention which was established in 1945.

UNESCO List of World Heritage Sites in India

Take Weekly Tests on app for exam prep and compete with others. Download Current Affairs and GK app

  • Bihar Board 10th Topper List 2024
  • BSEB Bihar Board 10th Result 2024
  • बिहार बोर्ड 10th परिणाम 2024
  • Bihar Board Matric Result 2024
  • biharboardonline.bihar.gov.in Result 2024
  • Bihar Board Matric 10th Result 2024
  • Bihar Board Result 2024 Class 10
  • Class 10th Result 2024 Bihar Board
  • Bihar Board Result 2024 by Jagran Josh

Trending Categories

  • Art | Culture
  • January 2024 Current Affairs
  • Current Affairs for Civil Services Exam
  • Current Affairs for MBA Exam
  • Current Affairs for SSC Exams
  • Current Affairs for Bank Exams

Latest Education News

jeemain.nta.ac.in Admit Card 2024 Out; NTA Released JEE Main Session 2 Hall Ticket; Official Website Link to Download PDF

IFSCA Assistant Manager Recruitment 2024: Apply Online For Grade A Posts at ifsca.gov.in, Check Eligibility

(Updated) MI vs RR Head to Head in IPL: Check Stats, Records and Results

Doctors protest in South Korea: What could be the reason?

Who Won Yesterday IPL Match: CSK vs DC, Match 13, Check All Details and Latest Points Table

[Current] Orange Cap and Purple Cap Holders in IPL 2024

[Today] IPL 2024 Points Table: Team Rankings and Net Run Rate

RESULT LINK - BSEB 10th Matric Result 2024 OUT: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट bsebmatric.org पर जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, देखें Topper List

DDU Result 2024 OUT at ddugu.ac.in; Download UG and PG Semester Marksheet PDF

Instagram Tests New Feature for Co-Watching Videos with Friends

You have incredible observation skills if you can spot 3 differences between the car in garage pictures within 15 seconds.

MSDSU Result 2024 OUT on msdsu.ac.in, Direct Link to Download UG Odd Semester Marksheet

VBSPU Result 2024 OUT on vbspu.ac.in, Direct Link to Download UG and PG Marksheet

Optical Illusion IQ Test: Use Your Hawk Eyes To Spot A Needle In 12 Seconds!

ssc.gov.in Answer Key 2024: यहाँ से डाउनलोड करें एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी पीडीएफ

bsebmatric.org Result 2024 OUT: जारी हुआ बिहार बोर्ड मेट्रिक के नतीजे, अब तक का सबसे बेहतर रहा परिणाम, टॉप-10 में 51 छात्रों ने बनाई जगह

BSEB 10th Result 2024: 10वीं का परिणाम जारी होते ही ये मीम हो रहे वायरल

BSEB 10th Toppers List 2024: शिवांकर कुमार 97.8 फीसदी अंकों के साथ बने टॉपर, देखें टॉप पांच की लिस्ट

Seek and Find Puzzle: Where's the Crescent Moon Hiding in this Easter Extravaganza?

Bihar Board Matric 10th Result 2024 Analysis: जानें कैसा रहा बिहार बोर्ड दसवीं में छात्रों का प्रदर्शन, यहां देखें सभी सटीक आंकड़ें

IMAGES

  1. विश्व धरोहर दिवस पर निबंध Essay on World Heritage Day in Hindi

    world heritage sites essay in hindi

  2. विश्व धरोहर दिवस पर निबंध Essay on World Heritage Day Hindi

    world heritage sites essay in hindi

  3. Details of world heritage sites in India

    world heritage sites essay in hindi

  4. विश्व धरोहर दिवस क्यो मनाया जाता है? इतिहास, निबंध

    world heritage sites essay in hindi

  5. UNESCO World Heritage Sites in India (Hindi)

    world heritage sites essay in hindi

  6. essay on world heritage day in Hindi।। विश्व विरासत दिवस पर हिंदी में

    world heritage sites essay in hindi

VIDEO

  1. UNESCO World heritage sites in India

  2. UNESCO World Heritage Sites In India #jaipur #cst #khajuraho #tajmahal #suntemple #mahabodhitemple

  3. MCQS ON SANTINIKETAN. 41st WORLD HERITAGE SITE OF INDIA #VVM #SLC #ICAST #prepration #2023

  4. World Heritage sites #kathmandu #pashupatinath #shorts

  5. World Heritage Sites in India

  6. India's 41st World Heritage Site

COMMENTS

  1. भारत के विश्व विरासत स्थल पर निबंध | world heritage sites in ...

    भारत के विश्व विरासत स्थल पर निबंध | world heritage sites in india Essay in Hindi | Essay in Hindi | Hindi Nibandh | हिंदी निबंध | निबंध लेखन | Essay on world heritage sites in india in Hindi

  2. भारत के सभी 40 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची

    गुलाबी शहर जयपुर. यूनेस्को द्वारा जुलाई 2019 में शहर को विश्व धरोहर स्थल की सूची (UNESCO World Heritage Sites In India ) में शामिल किया गया है।. राजस्थान राज्य ...

  3. UNESCO World Heritage Sites in India in Hindi: यहाँ देखें ...

    National Science Day Quotes in Hindi: पढ़िए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उत्सव बनाते वो प्रेरक विचार, जो युवाओं को विज्ञान विषय पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे!

  4. भारत में विश्व धरोहर स्थल - Drishti IAS

    Harsh Tower 2, 45 45A, Tonk Rd, Jaipur, Rajasthan-302015. 47/CC, Burlington Arcade Mall, Burlington Chauraha, Vidhan Sabha Marg, Lucknow, Uttar Pradesh-226001. यूनेस्को द्वारा सूचीबद्ध किये गए स्थलों (विशेष सांस्कृतिक या भौतिक ...

  5. भारत में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 2022 - UNESCO World ...

    यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का महत्व | Importance of UNESCO World Heritage Site. रामप्पा मंदिर, तेलंगाना को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल ...

  6. भारत के सभी 42 यूनेस्को विश्व विरासत स्थल | UNESCO World ...

    UNESCO World Heritage Site In India Facts. वर्तमान में भारत में कुल 42 UNESCO विश्व विरासत स्थल हैं, जिनमें 7 प्राकृतिक, 34 सांस्कृतिक और 1 मिश्रित स्थल है |. अभी वर्तमान ...

  7. भारत में यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल – UNESCO World ...

    UNESCO World Heritage Sites In India In Hindi, भारत देश में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों के नवीनतम संस्करण के बाद अब 37 स्थानों को विश्व धरोहर स्थलों में सूची बध्य किया जा चुका हैं ...

  8. भारत में विश्व धरोहर स्थल - world heritage sites in india hindi

    यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (UNESCO World Heritage Site in hindi) एक ऐसी जगह को दिया गया दर्जा है, जिसमें उल्लेखनीय रूप से विशिष्ट सांस्कृतिक, भौतिक और प्राकृतिक चमत्कार हैं ...

  9. विश्व विरासत दिवस पर निबंध - राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस ...

    Essay In Hindi कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध कक्षा 5 से 9 के लिए निबंध कक्षा 10 से 12 के लिए निबंध प्रतियोगी परीक्षा के लिए निबंध ऋतुओं पर निबंध त्योहारों ...

  10. What are the World Heritage Sites in India? - Jagran Josh

    On World Hindi Day on January 10, the Permanent Delegation of India to UNESCO was informed that WHC has agreed to publish the Hindi descriptions of India’s UNESCO World Heritage Sites on the ...